फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The tent set up in the middle of the road for Bhandara was removed.

भंडारा लगाने के लिए सड़क के बीचों-बीच लगा दिया टेंट, नप ने हटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The tent set up in the middle of the road for Bhandara was removed.
कैथल। सेक्टर 19 में भंडारा लगाने के लिए कुछ लोगों ने सड़क के बीचोबीच टेंट लगा दिया। इससे सड़क अवरुद्ध हो गई और लोगों की आवाजाही बंद हो गई। लोगों को वहां से गुजरने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। परेशान वाहन चालकों ने इसकी सूचना नगर परिषद के अधिकारियों को दे दी, जिस पर अधिकारी पहुंचे और टेंट को वहां से हटवा दिया। अधिकारियों ने वहां लगे करीब 300 मीटर लंबे टेंट को हटवाया और आसपास के लोगों को समझाया कि इस तरह सड़क पर टेंट न लगाएं। इससे आवाजाही बाधित होती है। बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर टेंट लगाना गलत है। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि सेक्टर 19 में सड़क पर टेंट लगाने की सूचना मिलने के बाद वे टीम के साथ मौके पर गए थे। निर्देश देकर टेंट को वहां से हटवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क को आयोजन स्थल बनाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed