फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The team on the theme of Rang-e-Utsav came first in the Rangoli competition.

Kaithal News: रंगोली प्रतियोगिता में रंग-ए-उत्सव विषय पर बनी टीम प्रथम

Tue, 03 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The team on the theme of Rang-e-Utsav came first in the Rangoli competition.
वूमेन सेल रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय महाविद्यालय में वूमेन सेल की ओर से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में ‘रंग-ए-उत्सव’ विषय पर बनी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में ‘भारतीय नारी की सुंदरता’ एवं ‘महिला सशक्तीकरण (होली उत्सव के साथ)’ विषयों पर तैयार रंगोली को द्वितीय स्थान मिला। ‘पर्यावरण अनुकूल होली’ और ‘होली सुंदरता’ विषय पर बनी रंगोली को तृतीय स्थान प्रदान किया गया, जबकि ‘होली पर्व’ विषय पर प्रस्तुत रंगोली को विशेष सराहना मिली।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना का विकास करना, शुभता का संदेश प्रसारित करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


करना रहा। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल पांच विषय निर्धारित किए गए थे, जिनमें

रंग-ए-उत्सव, भारतीय नारी की सुंदरता, महिला सशक्तीकरण (होली उत्सव के माध्यम से), पर्यावरण अनुकूल होली तथा होली पर्व प्रमुख रहे।

प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कहीं महिला सशक्तिकरण का सशक्त चित्रण देखने को मिला तो कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश रंगोली के जरिए उकेरा गया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जसवीर सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना विकसित करती हैं।


कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका डॉ. सीमा देवी ने निभाई। निर्णायक मंडल में प्रो. एकता, प्रो. सुनीता, प्रो. नेहा, प्रो. जसबीर और प्रो. चांद किरण शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, संदेश की प्रस्तुति की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed