{"_id":"6862e77645f4e6e4a60c76db","slug":"the-team-of-child-protection-commission-inspected-the-police-stations-kaithal-news-c-18-1-knl1004-681621-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाल संरक्षण आयोग की टीम ने किया थानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाल संरक्षण आयोग की टीम ने किया थानों का निरीक्षण
Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने सोमवार को शहर थाना तथा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में आयोग की सदस्य मीना कुमारी और मांगेराम शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य कृष्ण लाल शर्मा व राजेश कुमार, तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शदाता राजबीर सिंह शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने चाइल्ड फ्रेंडली रूम की व्यवस्था देखी, लेकिन दोनों ही थानों में यह कक्ष मौजूद नहीं
पाया गया। इस पर संबंधित थाना
प्रभारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चाइल्ड फ्रेंडली रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
टीम ने शहर थाना कैथल में कुछ अनियमितताएं भी पाईं। वहां न सिर्फ चाइल्ड फ्रेंडली रूम का अभाव था बल्कि वेटिंग एरिया भी उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा थाना भवन की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए टीम ने कहा कि भवन पुराना होने के कारण इसके गिरने की आशंका बनी हुई है।
मीना कुमारी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे बाल अधिकारों की रक्षा पर विशेष ध्यान दें और बच्चों से संबंधित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगले निरीक्षण तक सभी थानों में चाइल्ड फ्रेंडली रूम की व्यवस्था पूरी कर ली जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बच्चों के लिए अलग सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।