{"_id":"68b897dddd47e686350c3281","slug":"the-target-is-to-plant-93200-trees-in-the-name-of-one-tree-for-mother-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137269-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक पेड़ मां के नाम में 93,200 पौधे लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक पेड़ मां के नाम में 93,200 पौधे लगाने का लक्ष्य
Thu, 04 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
12 कैथल। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में डीपीआरओ नसीब सिंह सैनी व अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में चल रहे यूथ एंड ईको क्लब मिशन लाइफ जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन खंड कलायत और राजौंद के नोडल प्रभारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डीपीआरओ नसीब सैनी ने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले में 93,200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले पूरा किया जाएगा।
नसीब सैनी ने सभी प्रभारियों से इस कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए हर विद्यार्थी और शिक्षक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गुहला बलबीर कश्यप ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हम सबका दायित्व है और इस मुहिम से जुड़कर धरती को फिर से हरा-भरा करना ही सबसे बड़ा संकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने संकल्प लिया है कि विद्यार्थियों के सहयोग से समय से पहले लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विद्यालय को विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए अपने ईको क्लब के माध्यम से गतिविधियां पूरे वर्ष चलानी होंगी और अनुदान का सदुपयोग सुनिश्चित करना होगा। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले ईको क्लब प्रभारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।