फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The suspended manager did not leave the charge, the villagers protested

Kaithal News: निलंबित प्रबंधक ने नहीं छोड़ा चार्ज, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The suspended manager did not leave the charge, the villagers protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भूंसला प्राथमिक सहकारी समिति (पैक्स) के निलंबित प्रबंधक रघुबीर सिंह के चार्ज न छोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पैक्स कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में चार्ज नहीं बदला गया तो वे कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।

प्रदर्शनकारियों में भूंसला के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह गोपी, मझेड़ी के पूर्व सरपंच प्रदीप, सरकपुर के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह और राजा राम भूंसला शामिल रहे। उन्होंने बताया कि रघुबीर सिंह को करीब 20 दिन पहले निलंबित किया जा चुका है, इसके बावजूद वह पद नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पैक्स के डेवेलपमेंट ऑफिसर ओम प्रकाश सोमवार को नए नियुक्त प्रबंधक कर्मवीर सिंह को चार्ज दिलवाने भूंसला आए थे, लेकिन रघुबीर सिंह ने जानबूझकर संबंधित दस्तावेज तैयार नहीं किए, जिससे दोनों अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी दो दिनों में रघुबीर सिंह ने चार्ज नहीं छोड़ा तो वे कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। इस मौके पर बलकार सिंह, गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह, हरजीत सिंह, यादविंदर सिंह, दर्शन सिंह, धर्म सिंह मैंगडा, जितेंद्र काला, राकेश कुमार, जगदीप सिंह, प्रगट सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।


सोमवार को नए नियुक्त प्रबंधक कर्मवीर सिंह को चार्ज सौंपा जाना था, लेकिन रघुबीर सिंह ने चार्ज संबंधी दस्तावेज तैयार नहीं किए। यदि दो दिनों के भीतर वह चार्ज नहीं छोड़ता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -ओम प्रकाश, डेवेलपमेंट ऑफिसर, सहकारी समितियां कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed