फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Superintendent of Police's team was defeated by the Police Line team.

Kaithal News: पुलिस अधीक्षक की टीम को पुलिस लाइन टीम ने हराया

Mon, 09 Mar 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police's team was defeated by the Police Line team.
पुलिस लाइन में मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महिला दिवस पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने और शारीरिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कैथल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच में कार्यालय पुलिस अधीक्षक टीम को पुलिस लाइन ने 10 विकेट से हराया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि प्रतियोगिताओं में चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, वॉलीबॉल और क्रिकेट के मुकाबले करवाए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं पुलिस लाइन स्थित रिहायशी क्वार्टर्स में रहने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं के बीच मटका दौड़, चम्मच दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


क्रिकेट मैच पुलिस लाइन टीम और कार्यालय पुलिस अधीक्षक टीम के बीच हुआ। पुलिस लाइन टीम का नेतृत्व आर्मोरर एएसआई रामजुवारी ने किया, जबकि कार्यालय पुलिस अधीक्षक टीम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय के रीडर एएसआई पवन ने किया। पहले कार्यालय पुलिस अधीक्षक टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस लाइन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.2 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान थाना, पुलिस लाइन तथा एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने अलग-अलग खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एसपी ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी बीरभान, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी सुशील प्रकाश, कल्याण निरीक्षक इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एएसआई विकास, लाइन प्रबंधक इंस्पेक्टर रविंद्र आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं।

पुलिस लाइन में मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed