फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The students enthralled the audience with their dance, singing and poetry recitation.

Kaithal News: विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ से मोहा मन

Sun, 19 Apr 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Apr 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
The students enthralled the audience with their dance, singing and poetry recitation.
जाखौली में आयोजित मेरा हुनर कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी एवं उपस्थित अतिथ
राजौंद। आदर्श स्कूल जाखौली में विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मेरा हुनर टैलेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और भाषण जैसी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओ.पी. शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। इस अवसर पर शिव शंकर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जाखौली के प्राचार्य रमेश सोंगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है, जिसे पहचानने और निखारने की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। नृत्य शिक्षिका मनीषा की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया जिससे पूरा वातावरण तालियों की गूंज से भर गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सबको सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed