{"_id":"688e672176187b7714064800","slug":"the-student-had-intoxicating-pills-made-from-cannabis-kaithal-news-c-245-1-kht1005-135717-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्र के पास नशीली गोलियां, भांग से बनाई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्र के पास नशीली गोलियां, भांग से बनाई थीं
Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
44 कलायत: खाली प्लाट में उगे भांग के पौधे
- फोटो : सब्जी मंडी बाजार में रक्षाबंधन से पूर्व बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी करते भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत (कैथल)। कलायत के मटौर रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नौवीं कक्षा के एक छात्र के पास से नशीली गोलियां और गुटखा जैसा पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया।
विद्यालय के एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ छात्रों के व्यवहार में अचानक बदलाव देखने के बाद शक हुआ। जांच करने पर एक छात्र के बैग से नशीले पदार्थ बरामद हुए।
प्रारंभिक पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने ये गोलियां भांग के पत्तों से स्वयं बनाई थीं, जो उसने पुलिस स्टेशन के पास उग रहे पौधों से एकत्र की थीं। उसने यह भी स्वीकार किया कि हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ युवाओं से इन्हें बनाना सीखा था।
विज्ञापन
इस घटना से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक समुदाय और अभिभावकों के बीच गहरी चिंता व्याप्त है। यह मामला नाबालिगों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और सार्वजनिक स्थलों पर भांग के पौधों की आसान उपलब्धता की ओर गंभीर इशारा करता है। कलायत क्षेत्र के अनेक हिस्सों में खुलेआम भांग के पौधे उगे हुए हैं, जो प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। अभिभावकों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों से भांग के पौधों को हटाने की मांग की है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
मामला अब संज्ञान में आया है और जहां भी भांग के पौधे उगे होंगे, उन्हें जल्द हटवाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और संवाद बनाए रखें। -हरपाल सिंह, एसआई