फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The street of Ward 8 has been uprooted for a year, causing trouble due to mud.

Kaithal News: साल भर से उखड़ी है वार्ड-8 की गली, कीचड़ से परेशानी

Thu, 19 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The street of Ward 8 has been uprooted for a year, causing trouble due to mud.
संवाद न्यूजएजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर के वार्ड नंबर 8 में करीब एक वर्ष पूर्व तोड़ी गई गलियों का अब तक पुनर्निर्माण नहीं होने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। शक्ति नगर के वासियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल अजय रायका, मान सिंह, थंबू राम, मनसा राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले गली निर्माण के नाम पर उनकी मुख्य गली को उखाड़ दिया गया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर दोबारा निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक गली अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन


अजय रायका ने कहा कि वार्ड नंबर 8 की यह मुख्य गली है, जिससे रोजाना दर्जनों परिवारों का आवागमन होता है। उखाड़ी गई गली की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उसमें हर समय पानी भरा रहता है। घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ से सनी गलियों में बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुई बारिश के दौरान गली में इतना पानी भर गया कि करीब एक सप्ताह तक लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। बच्चों को स्कूल भेजना तक मुश्किल हो गया। मान सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगरपालिका सचिव और जेई से मिल चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

महिलाओं ने बताया कि इस समय विवाह-शादी का सीजन चल रहा है। रिश्तेदारों और मेहमानों को घर तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन दूर खड़े करने पड़ते हैं और लोगों को कीचड़ से होकर पैदल आना पड़ता है। गंदे पानी के जमावड़े से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। बुजुर्ग मनसा राम ने बताया कि वह स्वयं तीन बार फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


वार्ड के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर 8 की उखाड़ी गई गलियों का तुरंत निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस बदहाल स्थिति से राहत मिल सके और सामान्य जीवन बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed