फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The speed of trains will increase, it will be 110 km. per hour

Kaithal News: ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, होगी 110 किमी. प्रति घंटा

Tue, 06 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains will increase, it will be 110 km. per hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर सोमवार को रेलवे ने ट्रैक पर गति की जांच की। ओएमआर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अधिकारियों की ओर से की गई इस जांच के बाद अब कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर 75 से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति हो जाएगी। इससे इस समय संचालित हो रही ट्रेन कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचाएंगी। साथ ही नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा।

माना जा रहा है कि इस मार्ग पर बने ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद अब रेलवे अप्रैल माह में जयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी संचालित कर सकता है। यदि यह वंदे भारत ट्रेन चलती है तो इसका कैथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। इस ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है। इन यात्रियों का कहना है कि अब उन्हें नई ट्रेन मिलने की आस जगी है। जबकि पुरानी संचालित ट्रेनों की भी गति बढ़ेगी।
विज्ञापन


जांच के तहत उत्तर रेलवे दिल्ली के अधिकारियों की तीन डिब्बों वाली ओएमआर स्पेशल ट्रेन ने नरवाना से लेकर कुरुक्षेत्र तक गई। इस ट्रेन के माध्यम से जांच के तहत दिल्ली से करीब 15 अधिकारियों की टीम इस ट्रेन में सवार थे। इसमें उत्तर रेलवे दिल्ली के सीनियर इंजीनियर वैभव पाठक मुख्य रूप से शामिल थे। हालांकि यह ओएमआर स्पेशल ट्रेन कैथल तो नहीं रुकी, लेकिन कैथल से ट्रेन की गति को लेकर जांच जरूर कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर कैथल में 43 किलोमीटर का है ट्रैक ः गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर करीब 86 किलोमीटर का रेल ट्रैक है। इसमें से कैथल जिले में यह करीब 43 किलोमीटर का ट्रैक है। जो नरवाना की तरफ से जिले के कलायत से 20 और कुरुक्षेत्र तक ढांड से 23 किलोमीटर का ट्रैक जा रहा है। कुछ महीने पहले ही रेलवे की तरफ से करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदलने का कार्य किया था।
अंग्रेजों के जमाने का है रेलवे स्टेशन

नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर स्थित कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1870 में हुआ था। अब इसे 154 वर्ष हो चुके है, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया था। अब ट्रैक पर गति बढ़ाने का कार्य होने से यहां पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी।।
वर्ष 2018 में कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर ट्रैक का विद्युतीकरण होने के बाद ही ट्रैक पर गति बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। इसके बाद करीब चार साल तक यह कार्य जारी रहा। सोमवार को चार साल पहले कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि काफी महीने पहले पूरा हो चुका है। अब सोमवार को ओएमआर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से उत्तर रेलवे दिल्ली के अधिकारियों गति की जांच के तहत निरीक्षण किया है। उम्मीद है कि अब यहां पर
ट्रेनों की गति बढ़ेगी।

जेके अरोड़ा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन, उत्तर रेलवे।

कम लगेगा समय

ट्रैक पर गति बढ़ने से ट्रेनों की गति बढ़ेगी और समय भी कम लगेगा। इसके साथ ही और ट्रेनें भी चलने की उम्मीद रहेगी। इस ट्रैक पर कई एक्सप्रेस ट्रेनें और मिल सकती है। कैथल जिले के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि यहां पर गति को बढ़ाया जाए। अब गति बढ़ेगी को यात्रियों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा।

-नितेश कुमार, रेल यात्री, कैथल।

अच्छी सौगात रहेगी

कैथल में ट्रैक पर गति बढ़ना रेल यात्रियों के लिए एक अच्छा संदेश है। यहां के यात्री पिछले लंबे समय से रेलवे में कोई बड़ी सौगात की मांग कर रहे थे। यदि गति बढ़ने के बाद इस मार्ग पर नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है तो यह अच्छी सौगात रेल यात्रियों के लिए होगी। अब उम्मीद करते हैं कि इस मार्ग पर नई ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होगा।


-गौरव, रेल यात्री, कैथल।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हो संचालन

कुरुक्षेत्र-नरवाना ट्रैक पर गति बढ़ाने पर रेलवे व केंद्र सरकार का आभार जताते हैं। यदि इस ट्रैक पर गति बढ़ा दी गई है तो रेलवे से मांग है कि यहां पर जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाए। यदि इस ट्रेन का संचालन होता है तो जिले के लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा। -सतपाल गुप्ता, चेयरमैन, रेलयात्री कल्याण समिति कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed