फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The special meeting to be held in Kalayat Municipality was postponed again

Kaithal News: कालयत नगर पालिका में होने वाली विशेष बैठक फिर स्थगित

Thu, 25 Sep 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The special meeting to be held in Kalayat Municipality was postponed again

विज्ञापन
कलायत। कलायत नगर पालिका में विशेष बैठक के आयोजन में लगातार स्थगन का सिलसिला जारी है। नपा के निर्दलीय प्रधान अंकित राणा की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक पहले 19 सितंबर को अचानक अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुई। इसके बाद बैठक के लिए 24 सितंबर का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन यह भी प्रशासनिक कारणों के हवाले से स्थगित करनी पड़ी।

अब 26 सितंबर को तीसरी बार यह बैठक बुलाई गई है। नगर पालिका कार्यालय द्वारा पार्षदों को जारी सूचना में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने, श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज के पास चौक का नामकरण महर्षि वाल्मीकि करने और जैव विविधता प्रबंधन समितियों का गठन करने की जानकारी दी गई है। इसके लिए भाजपा सांसद नवीन जिंदल और कांग्रेस विधायक विकास सहारण को भी
विज्ञापन


सूचना दी गई है। साथ ही प्रति जिला पालिका आयुक्त, कलायत एसडीएम और नगर पालिका सचिव को भी जानकारी भेजी गई है। विशेष बैठक बार-बार स्थगित होने की वजह स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्ष 2025 में गठित नगर पालिका कार्यकारिणी में पहली बार किसी विशेष बैठक का लगातार दो बार स्थगित होना कई कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed