Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The soul of democracy resides in the Constitution: SP

संविधान में बसती है लोकतंत्र की आत्मा : एसपी

Thu, 27 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The soul of democracy resides in the Constitution: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संविधान दिवस पर बुधवार को जिले भर में आयोजनों की धूम रही। इस मौके पर भारतीय संविधान की अहमियत बताई गई। जिला सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी उपासना ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को बताया कि भारत के संविधान में लोकतंत्र की आत्मा बसती है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान नागरिकों को मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी प्रदान करता है और समानता का पूरक है।

एसपी उपासना ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जो सख्त और लचीला दोनों है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों सहित हर नागरिक से अपील की कि वे संविधान को स्वीकार करें, उसमें अपनी आस्था रखें और इसकी प्रस्तावना को अपने जीवन में आत्मसात करें। कार्यक्रम के दौरान एसपी उपासना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में और उप पुलिस अधीक्षक सुशील प्रकाश ने पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


उधर, ओएस डीएवी स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य अंजु तलवाड़ की अध्यक्षता में 76वां संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा अंकिता ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। इसके बाद कक्षा दसवीं की छात्राओं अस्मिता और रिद्धिमा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा, पालन और गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भारत के संविधान-निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का आभार व्यक्त किया और संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्श—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि यही मूल्य देश की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करते हैं। उनका अभिभाषण ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ समाप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।


उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक जयगोपाल ने छात्रों को भारतीय संविधान की विशेषताओं, उद्देश्यों और महत्व पर जानकारी दी। सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों ने मुख्य समाचार, सुविचार और सामान्य ज्ञान के प्रश्न प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राध्यापक सचिन धीमान को हाल ही में जिला स्तर के रेड क्रॉस कैंप में “बेस्ट काउंसलर” चुना गया। ब्लॉक स्तर की रोल प्ले प्रतियोगिता में विजेता भावना, मुस्कान, ऋतु और मन्नत को सर्टिफिकेट दिए गए। जिला स्तर के रेड क्रॉस कैंप में भाग लेने वाले हर्ष, गुरलीन सिंह, अखिल, विनीत और भविष्य को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed