फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The season of Manas has increased the prestige in sports.

Kaithal News: मानस की ऋतु ने खेलों में बढ़ाया मान

Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The season of Manas has increased the prestige in sports.
ऋतु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मानस गांव की होनहार खिलाड़ी ऋतु ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली ऋतु ने कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

ऋतु ने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता राममेहर किसान हैं और परिवार में चार बहनें व एक भाई हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


ऋतु ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में मात्र 13 वर्ष की आयु में खेलना शुरू किया। मानस गांव के मैदान में नियमित अभ्यास करते हुए और कोच सचिन बलियाल के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा। वर्तमान में वह रोजाना सुबह करीब ढाई घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती दौर में उन्हें कई कठिनाइयों और सामाजिक तानों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बीमारी और आर्थिक दिक्कतों के बावजूद उन्होंने अभ्यास जारी रखा। आज वे नौकरी के साथ-साथ खेल में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
उपलब्धियां

n
सीनियर नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक

n
नेशनल गेम्स में कांस्य पदक

n
सीनियर नेशनल वूमेन चैंपियनशिप, अमृतसर में द्वितीय स्थान

n
कोलकाता में आयोजित सीनियर नेशनल वूमेन चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान

n
राजस्थान में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed