{"_id":"6a3d855b311fcdb5c30d5d2e","slug":"the-sdm-issued-instructions-to-resolve-the-issues-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151414-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसडीएम ने समस्याओं के समाधान की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसडीएम ने समस्याओं के समाधान की दी हिदायत
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम अजय हुड्डा के मार्गदर्शन में वीरवार को एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार बलराज मलिक ने की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
नायब तहसीलदार बलराज मलिक ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं जिनका मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से समाधान करवाने का प्रयास किया जाता है।
बलराज मलिक ने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जाते हैं।
इन शिविरों में राजस्व, बिजली, जनस्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निपटारा किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रशासन के साथ सहयोग करें।