{"_id":"68c3301fab11352f8c0d5c23","slug":"the-school-where-narendra-modi-studied-will-be-known-by-his-name-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137688-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जहां पढ़ते थे नरेंद्र, उन्हीं के नाम से जाना जाएगा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जहां पढ़ते थे नरेंद्र, उन्हीं के नाम से जाना जाएगा स्कूल
Fri, 12 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
15 कैथल। रोहेड़ा में शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद नवीन जिं
- फोटो : आर्काइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहेड़ा गांव में बलिदानी लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के परिवार से मिलकर सांसद नवीन जिंदल ने संवेदनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर उन्होंने बलिदानी ने जहां शिक्षा हासिल की थी, उस स्कूल का दौरा भी किया। इस मौके पर जिंदल ने कहा कि यह स्कूल अब बलिदानी नरेंद्र के नाम से जाना जाएगा।
इससे पहले राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद के परिवार से मिलकर सांसद जिंदल ने उन्हें हौसला दिया और शहीद के अदम्य साहस की सराहना की। सांसद ने बलिदानी के पिता दलबीर सिंह से मुलाकात कर कहा कि उनके बेटे का बलिदान सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा। सांसद जिंदल ने शहीद नरेंद्र सिंधु के गांव रोहेड़ा के सरकारी स्कूल का दौरा भी किया।
स्कूल प्रिंसिपल बलविंदर सिंह ने उन्हें बताया कि शहीद इसी स्कूल से पढ़कर सेना में भर्ती हुए थे। इस पर सांसद ने निर्देश दिए कि स्कूल का नाम शहीद नरेंद्र सिंह सिंधु राजकीय स्कूल रखा जाए और वहां शहीद की शहादत को समर्पित तिरंगा फहराया जाए। साथ ही स्कूल में लाइब्रेरी की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद सांसद ने गांव के स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में पांच लाख रुपये की लागत से आधुनिक जिम बनाया जाएगा। स्टेडियम में तिरंगा फहराया जाएगा और चारदीवारी के साथ पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और आसपास के गांवों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसी क्रम में सांसद नवीन जिंदल कलायत निवासी नायक पंकज राणा के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के दुख को साझा करते हुए उन्हें हौसला दिया और प्रार्थना की।
सांसद ने जांबाज सैनिक के प्रति प्रकट किया दुख
कलायत। भारतीय सेना की 51 इंजीनियरिंग रेजीमेंट के जवान व कलायत निवासी पंकज राणा (24) के असमय निधन ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। वीरवार को सांसद नवीन जिंदल स्वयं सैनिक के आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा भी मौजूद रहीं।
सांसद जिंदल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश सैनिक परिवार के साथ खड़ा है। सैनिक ने जिस कुशलता और समर्पण से सेना में सेवाएं दीं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की नीति अनुसार सैनिक के आश्रित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि जब कोई सैनिक सीमा पर डटकर खड़ा होता है, तभी देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं। ऐसे वीरों का अचानक बिछुड़ना बेहद दुखद है। इन परिवारों को संबल देना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेश संधू, मनीश शर्मा फरल, जिला आईटी प्रमुख रवींद्र धीमान, मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, अनिल मलिक, जयदीप राणा, अजीत चहल, बलविंद्र जांगड़ा, वीरेंद्र राणा, राजकिशन काका राणा, सचिन शर्मा, रेणु धानियां, संजय सिंगला, कुलदीप दहिया, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, राजेश राणा, महीपाल पंवार, विनोद जेष्ठ आदि मौजूद रहे।
उन्होंने सैनिक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को सरकारी स्तर पर सहारा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। संवाद