{"_id":"622ba191f39bb2639e243652","slug":"the-rotten-body-of-a-woman-found-in-a-closed-house-kaithal-news-knl101595692","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल कॉलोनी में बंद पड़े मकान में गली-सड़ी हालत में मिला 32 वर्षीय महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल कॉलोनी में बंद पड़े मकान में गली-सड़ी हालत में मिला 32 वर्षीय महिला का शव
विज्ञापन
कैथल। करनाल रोड स्थित शुगर मिल कॉलोनी में दो महीने से बंद पड़े मकान में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। हालांकि उसकी उम्र 32 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान मकसूद अहमद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही केस दर्ज कर लिया है।
अमरगढ़ गामड़ी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह खिड़की दरवाजे बनाने का मिस्त्री है। उसने करीब 10 साल पहले कैथल की शुगर मिल कॉलोनी 130 गज का खाली प्लॉट खरीदा था। उसी समय इस प्लॉट पर चहारदीवारी व दो कमरे बनवा दिए। दोनों कमरों को किराये पर देता था। मगर करीब दो महीने से उसका यह मकान खाली था। अपने दोनों कमरों और मेन गेट पर ताला लगा रखा था। शुक्रवार को वह मकान किराये पर देने के लिए गया था। जब उसने वहां जाकर देखा तो प्लॉट के मेन गेट का ताला खुला था। अंदर का ताला भी बदला हुआ था। उसने वह ताला तोड़ दिया। अंदर देखा तो कमरे में एक महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा था। जो देखने से लग रहा था कि किसी ने हत्या करके खुर्द-बुर्द करने की मंशा से शव को उसके मकान में छुपा दिया था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जानकारी जुटाई। दोपहर बाद एसपी मकसूद अहमद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। महिला का शव बुरी तरह सड़ चुका है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के शव को यहां पड़े हुए 10 से 15 दिन हो गए होंगे। जिससे कारण उसका चेहरा भी पूरी तरह से खराब हो चुका है। पुलिस कपड़ों आदि से उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि पुलिस ने फिल्हाल अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।