{"_id":"690652cc2086c10dbf02b4b3","slug":"the-road-from-dhand-road-to-the-secretariat-will-be-renovated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772054-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड रोड से सचिवालय तक होगा सड़क का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड रोड से सचिवालय तक होगा सड़क का नवीनीकरण
Sun, 02 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद की ओर से शहर में विकास कार्यों को गति देने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में ढांड रोड से जिला सचिवालय तक सड़क के नवीनीकरण का निर्णय लिया गया है। इस कार्य पर नगर परिषद द्वारा लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सचिवालय रोड पर चित्रकला के साथ नई लेयर (परत) से मजबूती बढ़ाई जाएगी। यह सड़क करीब 800 मीटर लंबे हिस्से में बनाई जाएगी।
लंबे समय से इस मार्ग पर गड्ढ़े बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो चुके हैं। अब सड़क का नवीनीकरण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
देर आए, दुरुस्त आए : ढांड रोड से जिला सचिवालय तक यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालय इसी क्षेत्र में होने के कारण यहां से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। राहगीरों रविंद्र सैनी, महेश शर्मा और सुरेंद्र ने कहा कि गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते थे और समय भी बर्बाद होता था। उन्होंने कहा, “देर आए, दुरुस्त आए- अब सड़क बनने से काफी राहत मिलेगी।” नागरिकों का कहना है कि यह सचिवालय के सामने की मुख्य सड़क है, इसलिए इसका समय पर सुधार होना जरूरी था।
विज्ञापन
ढांड रोड से जिला सचिवालय तक सड़क का नवीनीकरण जल्द शुरू किया जाएगा। सड़क पर पेंटिंग और स्ट्रेथिंग कराई जाएगी ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे। -वरुण शर्मा, एमई, नगर परिषद