फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The relatives refused to come, the in-laws took the body away.

Kaithal News: परिजनों का आने से इन्कार, ससुराल वाले ले गए शव

Wed, 10 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The relatives refused to come, the in-laws took the body away.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/शामली (मेरठ)। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बुटराड़ी बिजलीघर के सामने हरियाणा के दंपती के जहर खाने से मौत हो गई थी। महिला के परिजन शव लेने नहीं पहुंचे। इसके बाद ससुराल वाले ही शव को लेकर अपने गांव ले गए।


ज्योतिषी का कार्य करने वाले नरेश (28) निवासी गांव पुंडरी जिला कैथल हरियाणा और उसकी पत्नी सोना (27) ने रविवार देर रात में जहर खा लिया था। पुलिस दोनों को अचेत अवस्था में जिला अस्तपाल ले गई थी,जहां पर नरेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था जबकि सोना को मेरठ मेडिकल रेफर किया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सोना कुमारी मूल रूप से गांव फोर गड्डी थाना खड्डा जिला कुशीनगर की रहने वाली थी। दोनों ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के पास मिले मोबाइल में पुलिस को एक वीडियो मिला था, जिसमें सोना की अपनी सास पिंकी से कहासुनी होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते दंपती के जहर खाना बताया था। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि नरेश के शव का शामली में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए थे। सोना का मेरठ में पोस्टमार्टम हुआ था। सूचना के बावजूद परिजन नहीं आए। इसके बाद ससुराल वाले ही महिला का शव ले गए थे। इस मामले में पुलिस को किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed