फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The problems of the students increasing the laxity of the department

विभाग की ढिलाई बढ़ा रही विद्यार्थियों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The problems of the students increasing the laxity of the department
The problems of the students increasing the laxity of the department - फोटो : Kaithal
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस बार दाखिला प्रक्रिया में ढिलाई बरती जा रही है। पांच में से केवल एक मेरिट सूची ही निर्धारित समय पर जारी हो पाई है। अब दाखिले के अंतिम चरण मौके पर दाखिले देने की बात कही जा रही है, लेकिन विद्यार्थियों के ऑनलाइन मेरिट सूची जारी न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौके पर दाखिला देने के लिए विभाग की ओर से 28 से लेकर 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन 28 नवंबर को घंटों इंतजार करनेे के बाद विद्यार्थी दाखिला ले सके। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब विद्यार्थियों को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन भी शर्त के आधार पर दाखिला दिया गया। इसमें विद्यार्थियों से लिखवाया गया है कि अगर पोर्टल ने उनका दाखिला स्वीकार नहीं किया तो प्रवेश रद्द माना जाएगा। अब 30 नवंबर तक मौके पर दाखिले लिए जाएंगे। अब तक आईटीआई में 1244 में से 1000 के करीब सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। 28 नवंबर को पोर्टल सही तरह से नहीं चला।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यार्थियों की मेरिट सूची डाउनलोड नहीं हो सके। कर्मचारियों ने रविवार शाम तक इंतजार किया और बाद में अधिकारियों के आदेशों पर मैनुअल दाखिले किए गए। जिन विद्यार्थियों ने पहले या अब पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है, वे सुबह 11 बजे से पहले अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करके आईटीआई में जमा करवाएंगे। मेरिट सूची के आधार पर 30 नवंबर तक दाखिला दिया जाएगा। दाखिला कमेटी के इंचार्ज गुरांदत्ता ने बताया कि कैथल के आईटीआई में करीब 244 सीट रिक्त हैं। रविवार को 80 विद्यार्थियों ने अपने फार्म जमा करवाए। विद्यार्थियों को सशर्त दाखिला दिया गया है। सोमवार व मंगलवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed