फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The price of iron is decided not on weight but on size and use: Middha

लोहे की कीमत भार नहीं, आकार और उपयोग पर होती है तय : मिड्ढा

Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The price of iron is decided not on weight but on size and use: Middha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार देर शाम वार्षिक उत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उदाहरण के माध्यम से छात्रों को समझाया कि जिस प्रकार लोहे की कीमत उसके भार से नहीं, बल्कि उसके आकार और उपयोग के आधार पर तय होती है उसी प्रकार हमारा मूल्य भी हमारे शरीर की अपेक्षा हमारे कर्म ही निर्धारित करते हैं।

इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जूनियर व सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर टैलेंट शोकेस के तहत छोटे बच्चों ने गुब्बारों का नृत्य, द गोल्डन कनेक्शन, द वेस्टर्न ट्रेल, और प्यार का सफर जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके साथ अपने पापा सहित नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति दिल के शब्द: मैं अगर कहूं ने सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सर्व धर्म वंदना, कठपुतली नृत्य, घूमर नृत्य आदि द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट के तहत इस सत्र के साथ-साथ पिछले कुछ वर्षों की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के विशेष प्रस्तुतियां देते हुए शूरवीर महाराणा प्रताप के जीवन , उनके महान व्यक्तित्व, संघर्ष और उनकी मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण भावना को मंच पर प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने अपने-अपने अभिनय को पूर्ण संजीदगी से करते हुए सभी को रोमांचित कर दिया। नाटक में मुख्य रूप से महाराणा प्रताप, उनकी दादी कर्णावती, पिता उदय सिंह, माता जवंता बाई, सज्जाबाई, धीर बाई, भाई शक्ति सिंह तथा जौहर एवं अष्टभुजाओं के दृश्य ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आने वाली समस्याओं और अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को अपनाने का संदेश दिया है।


मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने छात्रों को गुणात्मक एवं संस्कार युक्त शिक्षा की ओर उन्मुख होने की आवश्यकता पर बल दिया। इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंडस स्कूल की मेंटर बिमला सुरजेवाला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चौधरी कुलबीर सिंह सुरजेवाला, धर्मवीर सहारण, डायरेक्टर अभिषेक सहारण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed