फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The portal for registration of admission in colleges could not open till noon

दोपहर तक नहीं खुल पाया कॉलेजों में दाखिले के पंजीकरण का पोर्टल, नहीं हुआ पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The portal for registration of admission in colleges could not open till noon
ऑनलाइन पोर्टल न खुलने से जिले के कॉलेजों में पहले दिन दाखिला प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो पाया। पोर्टल दोपहर को दो बजे के बाद खुल पाया। शाम तक भी कॉलेजों में पंजीकरण से संबंधित किसी प्रकार का डाटा पोर्टल पर दिखाई नहीं दिया। गौरतलब है कि विभाग की ओर से 16 अगस्त से कॉलेजों के दाखिले के लिए पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई, लेकिन पहले दिन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इसका एक कारण कॉलेजों में अवकाश भी रहा।
विज्ञापन

15 कॉलेजों में 8450 विद्यार्थियों को दिया जाना है दाखिला-जिले में 15 सरकारी और निजी कॉलेज हैं। इनमें 30 से ज्यादा विभिन्न डिग्री कोर्सों के लिए 8450 विद्यार्थियों को नए सत्र में दाखिला दिया जाना है। हालांकि कुछ कॉलेजों में नए डिग्री कोर्स शुरू हुए हैं, जिनके सीटें फिलहाल पता नहीं लग पाई हैं। इसके बावजूद इन डिग्रियों के लिए विद्यार्थियों को इसी सत्र से पंजीकरण करवाने का मौका मिला है।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि दोपहर से पहले कुछ तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं खुल पाया, जिस कारण विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करवा सके। सोमवार को दोपहर बाद पोर्टल खुल गया है। अब विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आरकेएसडी कॉलेज के जन संपर्क अधिकारी डॉ. अशोक अत्री ने बताया कि दोपहर के बाद पोर्टल खुला तो है, लेकिन उस पर पंजीकरण का ब्यौरा नहीं देखा जा सका। मंगलवार से पंजीकरण भी सुचारू हो जाएगा और उससे संबंधित डाटा भी उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed