फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pond of Habdi village will be beautified

Kaithal News: हाबड़ी गांव के तालाब का होगा सुंदरीकरण

Thu, 25 Jan 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The pond of Habdi village will be beautified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी हलके में विकास की गंगा बह रही है। समाज के सभी वर्गों को सरकार की विभिन्न विभागों की स्कीमों का लाभ प्रदान किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को शहरी क्षेत्र की तर्ज पर चमकाने का काम किया गया है। अब गांव रात के समय लाइटों से जगमग रहते हैं। यह बात विधायक रणधीर सिंह ने कही। वह हाबड़ी गांव में बुधवार को 75 लाख रुपये की धनराशि से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का सुंदरीकरण के कार्य का उद्घाटन करने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीण के साथ फतेहाबाद से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश को देखा व सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन से भारत देश का नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है। सरकार ने गरीब लोगों की तकलीफ व समस्याओं को जाना है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। सबका साथ सबका विकास नीति पर एक समान विकास कार्य प्रदेश में करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में करोड़ों रुपये से विकास किया गया है। आप सभी हलकेवासियों के सहयोग से कार्य किए गए है। उन्होंने जो भी कह दिया वह करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वह जल बचाने की दिशा में कार्य करें। किसान तालाब के पानी को खेती में प्रयोग कर सकते है। गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हॉकी स्टेडियम बनाया गया। इसके अलावा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छ जल, सामुदायिक भवन आदि सुविधाएं प्रदान की गई है।


इस अवसर पर डीसी प्रशांत पंवार, जिला परिषद के सीईओ अश्वनी मलिक, डिप्टी सीईओ कंचन लता, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, सीएमजीजीए श्रुति शर्मा, बीडीपीओ जगजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गुरिंदर सिंह, एसडीओ राकेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed