फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The police have registered a case on the father of the deceased child

मृतक बच्चे के पिता पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया

Mon, 19 May 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/ कैथल Updated Mon, 19 May 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
The police have registered a case on the father of the deceased child
शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत के
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

अस्पताल संचालक डॉक्टर ने बच्चे के पिता पर अस्पताल में तोड़फोड़ कर धमकी देने का आरोप लगाया है। विदित रहे कि शनिवार को सुबह अंबाला रोड स्थित मित्तल सर्जिकल अस्पताल में इलाज के दौरान गांव थेहनेवल निवासी रोहताश के 5 वर्षीय पुत्र जशभन की मौत हो गई थी।

जिस पर परिजनों ने अस्पताल में रोष प्रकट किया था। जिसमें अस्पताल में शीशे भी टूट गए थे। परिजनों ने डॉक्टर पर बार-बार बुलाए जाने के बावजूद भी बच्चे का इलाज न करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर एनके मित्तल ने बताया कि गांव थेहनेवल निवासी रोहताश ने परिजनों के साथ मिलकर अस्पताल में तोड़फोड़ की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सिविल लाइन अंग्रेज सिंह ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर भी मामले में रोहताश एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed