फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The players of Future Star Cricket Nursery are enthusiastic and flying the flag.

Kaithal News: फ्यूचर स्टार क्रिकेट नर्सरी के खिलाड़ियों में जोश, फहरा रहे परचम

Thu, 11 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
The players of Future Star Cricket Nursery are enthusiastic and flying the flag.
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी स्थित फ्यूचर स्टार क्रिकेट नर्सरी के खिलाड़ियों में जोश है। अपनी मेहनत से वह सफलता के परचम फहरा रहे हैं। पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेकर कई खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं।

यहां पर लगभग 50 के करीब खिलाड़ी सुबह शाम अभ्यास के लिए आते हैं। खिलाड़ियों में खेल के प्रति जोश व लगन के चलते पूंडरी के गांव पीलनी व अन्य गांव से प्रतिदिन कई खिलाड़ी लगभग आठ किलोमीटर से साइकिल व अन्य वाहनों पर सफर कर खेल नर्सरी तक आते है।
विज्ञापन


कोच रामभज शर्मा पीलनी ने बताया कि यह क्रिकेट नर्सरी तीन वर्ष तक गांव पीलनी में संचालित थी उसके बाद वर्ष 2022 से चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में संचालित हैं। इस नर्सरी में आकर अपनी मेहनत के बलबूते पर भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय नर्सरी में 40 लड़के व लड़कियां हैं। लड़के अंडर-14 व लड़कियां 07,14,17 व 19 आुय वर्ग में खेलती हैं। सभी खिलाड़ी सुबह दो घटें व शाम को तीन घंटे अभ्यास करतें हैं। कोच सहित सभी खिलाड़ियों का सपना है कि वह भारतीय टीम में शामिल हो देश के लिए खेले।

क्रिकेट नर्सरी के लगभग सौ खिलाड़ी स्कूली राज्यस्तर पर भाग लेकर लगभग 20 स्वर्ण पदक व 40 के करीब अन्य पदक जीत चुके हैं। लगभग 12 खिलाड़ी नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी में खेल चुके है।

नर्सरी खिलाड़ी रितिका शर्मा वर्ष 2022 जनवरी में हरियाणा की टीम अंडर 15 में भाग लेकर प्रथम ट्रॉफी जीत चुकी है। जो जो इतिहास में पहली बार हरियाणा की टीम विजय प्राप्त की थी। इस वर्ष खेल महाकुंभ में भी फ्यूचर स्टार क्रिकेट नर्सरी के 11 खिलाड़ी भाग लेंगे।

क्रिकेटर रितिका शर्मा आयु 16 वर्ष की है वह लेफ्ट हैंड बॉलर है। वह सात वर्ष से क्रिकेट खेल रही हैं। वह बाहरवीं कक्षा की छात्रा है। मध्यवर्ग परिवार से है व सुबह-शाम नर्सरी में अभ्यास करती हैं। वह अंडर 15 में हरियाणा की टीम में वनडे ट्रॉफी विजेता खिलाड़ी हैं। अंडर-19 में भी भाग लिया वह टी-20 में वनडे टीम में भाग ले चुकी है। इसक अलावा स्कूली राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

क्रिकेटर रितिका जांगड़ा आयु 17 वर्ष की राईट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर है वह पांच वर्षो से खेल रही है। वह बाहरवीं कक्षा की छात्रा है।

वह मध्य वर्ग परिवार से है। वह सुबह-शाम नर्सरी में अभ्यास करती हैं। वह अंडर 19 में हरियाणा की टीम में दो बार शिविर में भाग ले चुकी है। उसने स्कूली प्रतियोगिताओं में दोबार राज्य स्तर व पर पहला व तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है। वह राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी है।

क्रिकेट नर्सरी में कई अन्य खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर नर्सरी का नाम रोशन किया है।

क्रिकेटर नैनसी शर्मा आयु 12 वर्ष की राईट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर हैं। वह दो वर्षो से खेल रही हंै। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह मध्यवर्ग परिवार से है। वह सुबह शाम नर्सरी में अभ्यास करती हैं। वह स्कूली प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर तिसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है। वह राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी हैं।


क्रिकेटर ईशा शर्मा आयु 18 वर्ष की राईट हैंड बल्लेबाज है वह दो वर्षो से खेल रही है। सात वर्षो से खेल रही है। वह द्वतीश् वर्ष की छात्रा है। वह मध्यवर्ग परिवार से है। वह सुबह शाम नर्सरी में अभ्यास करती हैं। वह दो बार नार्थ जोन ऑल इंडिया विवि में भाग ले चुकी है। नर्सरी में आकर वह अपनी मेहनत के बलबूते पर अपना भविष्य संवार रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed