फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pit of the innocent going on a bike with his maternal grandfather took his life

बाइक से नाना संग जा रहे मासूम की गड्ढे ने ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The pit of the innocent going on a bike with his maternal grandfather took his life
05-कैथल। 06 वर्षीय बालक माही की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
सीवन (कैथल)। बाइक से नाना के साथ खेतों में जा रहे छह साल के मासूम की खस्ताहाल पोलड़-सीवन सड़क के गड्ढे ने जान ले ली। घर वालों ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि गड्ढे के कारण वह उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जालंधर निवासी माही अपने नाना सुरेंद्र सिंह के पास रहता था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने नाना के साथ बाइक से पोलड़ से सीवन की तरफ खेत में जा रहा था। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अचानक बाइक का टायर जाने से माही गिर पड़ा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। बाद में माही की मौत हो गई। बच्चे के नाना सुरेंद्र ने बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढों से सभी परेशान हैं। हादसे की यही वजह बन गया। परिजनों ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें खराब हैं। इन्हें ठीक करवाए जाने की मांग लगातार की जाती रही लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजा मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed