फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The number of dengue patients is increasing rapidly

तेजी से बढ़ रही है डेंगू मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The number of dengue patients is increasing rapidly
The number of dengue patients is increasing rapidly - फोटो : Kaithal
डेंगू ने जिले में इस बार बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गत वर्षों की तुलना में जिले में इस बार डेंगू के करीब ढाई गुना ज्यादा मामले अब तक सामने आए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 कर बात करें तो इन दो वर्षों में जिले में केवल 120 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए थे, जबकि 2021 में अब तक ही 260 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए जा चुके हैं। अब भी हर दिन नए मरीज मिलने के कारण यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे बचाव के प्रयासों के बावजूद जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के सात मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में डेंगू के मरीजों की यह रही है संख्या
डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज अब तक कैथल शहरी क्षेत्र में मिले हैं। कैथल शहर में इस बार डेंगू के अब तक 178 मामले सामने आ चुके हैं। इसके विपरीत सबसे कम मरीज कौल सीएचसी के तहत आने वाले क्षेत्र में मिले हैं। इस क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या अब तक कुल 4 चार रही है। हालांकि नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के दावे शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा निगरानी, फॉगिंग और जागरूकता के हैं, लेकिन यहां मरीजों की संख्या ग्रामीण क्षेत्र की बजाय कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि सावधानी के अभाव में डेंगू के मामले ज्यादा बढ़ते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति का प्रयास होना चाहिए कि वह अपने आसपास सफाई का ध्यान रखे और अनावश्यक पानी जमा न होने दे। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और ज्यादातर दिन में ही काटता है। डेंगू से बचाव का सबसे बड़ा तरीका यही है कि अपने आसपास लंबे समय तक पानी जमा न होने दें और विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed