फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The new executive of the bar took oath

Kaithal News: बार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The new executive of the bar took oath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने सोमवार को शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभाल लिया है। बार परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सेशन जज रितु वाईके बहल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं।

न्यायमूर्ति बहल ने कहा कि कैथल की बार हरियाणा की बेहतरीन बार में से एक है। पिछली कार्यकारिणी के साथ उनका बहुत अच्छा तालमेल रहा है। इसी प्रकार नई कार्यकारिणी के साथ भी वे अपनी टीम के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सेशन जज के साथ एडीजे डॉ. नंदिता कौशिक, अनुपामिश मोदी, विवेक यादव, अमित गर्ग, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट देवेंद्र सिंंह, एसीजेएम डाॅ. अमनइंद्र सिंह, सीजेएम विनोद कुमार, रितु सचिव डीएलएसए, जेएमआईसी रेखा चौधरी, संदीप कौर, अंकिता महाजन, तुषार शर्मा, प्रिंस कुमार, पब्लिक यूटीलिटी चेयरमैन भूपेद्र नाथ, प्रशिक्षु जज माधव मित्तल, जसमिन, साक्षी मैंगी, गुंजन ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की ओर से सभी जजों को सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व पिछली कार्यकारिणी के प्रधान बलजिंदर सिंह मलिक ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी हाउस के सामने रखी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नई कार्यकारिणी भी बेहतरीन काम करेगी और बार-बेंच के संबंधों को बेहतरी से कायम रखेगी।

इसके पश्चात पूर्व प्रधान बलजिंद्र मलिक, उप प्रधान विनय गर्ग, सचिव गौरव वधवा, सह सचिव सुमन ठाकुर कोषाध्यक्ष इंद्रजीत माटा ने सेशन जज की उपस्थित में नव नियुक्त प्रधान संदीप शर्मा, उप प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सह सचिव अमित रोहिला और कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया को चाबी सौंपी। इस पर नवनियुक्त प्रधान संदीप शर्मा ने पिछली कार्यकारिणी व सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता नव नियुक्त प्रधान संदीप शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वे वकीलों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि यहां वकीलों के लिए चैंबरों की भारी कमी है। इसके लिए वे प्रयास करके अपने कार्यकाल में ही निर्माण कार्य शुरू करवा देंगे। इस बारे में दो दिन पहले वे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले थे। सीएम नायब सैनी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि कैथल में नए चैंबरों का निर्माण शीघ्र करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed