फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The 'Navin Krishi Sankalp Abhiyan' will work to boost farmers' income by raising awareness about grain storage.

Kaithal News: अन्न भंडारण के प्रति जागरूक कर किसानों की आय बढ़ाने का करेगा काम नवीन कृषि संकल्प अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The 'Navin Krishi Sankalp Abhiyan' will work to boost farmers' income by raising awareness about grain storage.
कार्यक्रम में विशेषज्ञों से जानकारी हासिल करते किसान
कलायत। अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की पहल पर नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कलायत में चौथे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलायत में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिन्दल के विजन की सराहना करते हुए सभी वक्ताओं की ओर से अन्न भंडारण व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई जिसमें किसानों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों व सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन की सीनियर मैनेजर दीक्षित गर्ग असिस्टेंट मैनेजर ज्योति गुप्ता, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. कर्म सिंह और डॉ. श्याम झावर ने सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी ताकि किसान फसल के नुकसान को कम कर सकें। नवीन कृषि संकल्प अभियान के कोऑर्डिनेटर ईशान पांडे ने कहा कि नवीन कृषि संकल्प अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि किसानों को जागरूक करके वैज्ञानिक अन्न भंडारण व्यवस्था की ओर मोड़ा जा सके। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि नवीन कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। नवीन कृषि संकल्प अभियान के चौथे कार्यक्रम में रवींद्र धीमान, राजीव राणा मंडल अध्यक्ष, राजकिशन राणा, अंकित राणा नगर पालिका अध्यक्ष, रिषीपाल सहारण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed