{"_id":"68910c14e9f573273b0ce781","slug":"the-missing-child-was-rescued-and-handed-over-to-the-child-welfare-committee-kaithal-news-c-18-1-knl1004-708317-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लापता बच्चे को बचाकर बाल कल्याण समिति को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लापता बच्चे को बचाकर बाल कल्याण समिति को सौंपा
Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कलायत। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सामाजिक संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह छह वर्षीय बच्चा शनिवार रात करीब 1 बजे कलायत रेलवे स्टेशन पर अकेले संदिग्ध अवस्था में मिला था।
एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने जब बच्चे से बातचीत की कोशिश की, तो वह काफी डरा और सहमा हुआ था। उसने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर बताया कि वह पानीपत जिले का रहने वाला है। परिवार से संपर्क अभी तक नहीं हो पाया है।
बच्चे की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और एमडीडी ऑफ इंडिया की टीम ने तुरंत उसे अपनी सुरक्षा में लिया और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे के रेस्क्यू में जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार, प्रवीण दहिया और दीपक सिरसल की सराहनीय भूमिका रही। अशोक कुमार ने बताया कि उनकी संस्था नियमित रूप से रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लापता या संकट में फंसे बच्चों की तलाश करती है, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण और पुनर्वास मिल सके। संवाद