फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The middle-aged who arrived to get the corona vaccine died in a road accident

कोरोना टीका लगवाने पहुंचे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged who arrived to get the corona vaccine died in a road accident
कैथल। मंगलवार को करनाल रोड पर एक अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ पुराने अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने पहुंचा था लेकिन भीड़ ज्यादा होने से दोनों पैदल ही वापस घर लौट पड़े। जैसे ही वे करनाल रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार ने पिता को टक्कर मार दी। बाद में जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैथल के देवीगढ़ रोड कॉलोनी निवासी यशु कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पिता अशोक कुमार (50) शहर में भगत सिंह चौक के पास खल मिल में काम करते थे। मंगलवार सुबह वे पिता को कोरोना का टीका लगवाने के लिए पुराने अस्पताल में लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण टीका नहीं लगा। इसके बाद वे अपने पिता के साथ पैदल वापस घर लौट रहे थे। पिता उससे थोड़ा आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वे करनाल रोड पर नहर कॉलोनी गेट नंबर तीन के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति आ रहे बाइक चालक ने पिता को टक्कर मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हादसे में पिता के सिर पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed