फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The mercury crossed 48 for the first time

Kaithal News: पारा पहली बार 48 पार

Fri, 31 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 48 for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जून के आने से नौतपा के ताप से सब परेशान हैं। गर्मी ने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। नौतपा के छठे दिन भीषण गर्मी ने जिले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

ज्येष्ठ मास के चल रहे नौतपा के बीच वीरवार की सुबह आठ बजे से ही लू चलने लगी थी। दोपहर को मानो ऐसा लगने लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दिन और रात तपने से शहरवासी परेशान रहे। न घर और न बाहर चैन मिला। पशु-पक्षी भी व्याकुल रहे। दिन का तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रात का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब एक जून को बारिश की संभावना जताई जा रही है। यदि बारिश होती है तो कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे जून का महीना नजदीक आ रहा है, जिले का तापमान भी ऊपर चढ़ता जा रहा है। दोपहर के समय में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। दोपहर में सड़कें सुनसान रहती हैं। उधर, दोपहर में पानी गर्म रहने से पशु नहीं पीते हैं। गर्मी की वजह से पशुओं ने चारा खाना कम कर दिया है, जिससे दूध उत्पादन में भी 20 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। सुबह के समय मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। एक जून को आंशिक बादल और एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी होने की संभावना है। दो से चार जून तक मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।


पशुओं का विशेष ध्यान रखें पशुपालक ः डीसी

कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने पशुपालन विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने की पशुपालकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि पशुधन को लू के प्रकोप से बचाने के लिए पशुपालकों की ओर से विभिन्न उपाय करने चाहिए। उन्हें छाया वाले स्थान जैसे पेड़, शेड या छतवाली संरचनाओं में रखें ताकि वे धूप से बच सकें। पशु आवास की छतों को पुआल या टाट आदि से ढक दें या इंसुलिन लगाएं, ताकि बाड़े में गर्मी कम हो। पशु आवास में पंखे, स्प्रिंकलर या फगर का उपयोग करें ताकि हवा का संचार और ठंडक बनी रहे। खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें और उन पर गीले बोरे लटकाएं ताकि प्राकृतिक ठंडक मिल सके। इसके अलावा पशुओं को ताज़ा और साफ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं। धातु की बजाय प्लास्टिक या मिट्टी के बर्तन का उपयोग करें, ताकि पानी ठंडा रहे। उधर, लघु सचिवालय स्थित सभागार में लू के विषय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ डीसी ने बैठक की। कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करें कि लू के चलते आमजन को बिजली, पानी, दवाइयां आदि से संबंधित कोई समस्या नहीं आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed