फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The members contesting the elections do not have the support of the organization

किसान मोर्चे से गए चुनाव लड़ रहे लोगों को नहीं है एसकेएम का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
The members contesting the elections do not have the support of the organization
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान मोर्चा विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ रहे किसान मोर्चा के सदस्यों का समर्थन नहीं करता न ही राजनीति से कोई हल निकलेगा। हल केवल आंदोलन से निकलेगा। आंदोलन के लिए वह स्वयं पूरे देश का दौरा करेंगे। युवा, आदिवासी से लेकर हर वर्ग के हक के लिए लड़ा जाएगा। देश को सरकार तो चाहिए लेकिन तानाशाह सरकार नहीं। 13 माह के आंदोलन में सरकार केवल 22 जनवरी 2021 को मिली थी। इसके बाद सरकार नहीं मिली। आंदोलन वापसी के समय केवल कागजों का आदान-प्रदान हुआ। जिन लोगों के साथ यह कागजों का आदान-प्रदान हुआ, उनके फोन अब बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

तितरम मोड़ पर तितरम और आसपास के गांवों के लोगों द्वारा शुरू की गई किसान-मजदूर कैंटीन का शनिवार को शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि यहां कैंटीन शुरू करने के लिए सभी किसान-मजदूरों का स्वागत है। यह आंदोलन से निकले विचार और गुरुद्वारे की तर्ज पर शुरू किया गया प्रयास है। यहां पहुंचने पर कुमार मुकेश सहित अन्य लोगों ने टिकैत का स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में टिकैत ने कहा कि दिल्ली में 13 माह चले आंदोलन में कुछ बातों पर समझौता हुआ था। यह समझौता कागजों पर हुआ। देश में सरकारें तो चाहिए लेकिन तानाशाह सरकारें नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि किसान, युवा, आदिवासी की जरूरतें क्या हैं। पांच राज्यों के चुनाव में किसी पार्टी की मदद के सवाल पर उन्होंने कहा कि 13 माह के आंदोलन के बाद लोग खुद फैसला लेंगे। अपना वोट खराब न करें। एसकेएम विपक्ष की भूमिका नहीं निभाएगा। एसकेएम के चुनाव लड़ रहे लोगों की मदद के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि वे लोग खुद ही चार माह की छुट्टी पर गए हैं। एसकेएम ऐसे लोगों की मदद नहीं करेगा। एसकेएम के लिए सभी राजनीतिक लोग बराबर हैं। एसकेएम केवल संगठन मजबूती पर ध्यान देगा। पूरे देश में किसान, मजदूर, नौजवान, बेरोजगार आदिवासी सभी की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed