फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The market opened up after 21 days, crowds thronged

21 दिन बाद बाजार खुले तो उमड़ पड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The market opened up after 21 days, crowds thronged
सुरक्षित हरियाणा महामारी अलर्ट के तीसरे चरण की शुरूआत सोमवार सुबह सात बजे से हो गई। चौथे चरण के पहले ही दिन शहर में नियमों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दीं। हालांकि तय नियमों के अनुसार सोमवार को दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूले के तहत के तहत दुकानें खोलने के लिए रियायतें दी गईं। ये रियायतें भी केवल 12 बजे तक ही दी गई, लेकिन फार्मूले को दरकिनार कर तकरीबन पूरे शहर में दुकानदारों ने एक साथ सभी दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन

सभी दुकानें खुलने की सूचना जैसे ही पुलिस और नगर परिषद के अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत टीमें बनाकर शहर में अलग-अलग स्थानों पर भेजी और आधी दुकानों को बंद करवाया। साथ ही अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि अगर कोई भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कई जगहों पर बनी रही जाम की स्थिति
सोमवार को सुबह करीब नौ बजे पूरा शहर एक साथ खुल गया, जिससे कहीं भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन दिखाई नहीं दिया। शहर में चंदाना गेट, ग्यारह रुद्री मंदिर रोड, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, नरवानिया बिल्डिंग, जनता मार्केट, गांधी मार्केट और अन्य कई स्थानों पर ज्यादातर दुकानों को एक साथ खोल दिया गया। इससे इन स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। एक दूसरे से सटकर खुली दुकानों और भरी यातायात के कारण सुबह सामान्य दिनों की तरह शहर खुला रहा। इससे दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किया गया किसी दुकानदार का चालान-सिटी एसएचओ शिवकुमार व नगर परिषद के ईओ बलवीर सिंह पुलिस व कर्मचारियों की टीमों को लेकर शहर में पहुंचे और ऑड वाली दुकानों को बंद करवाया। हालांकि सोमवार को किसी दुकानदार का नियमों के खिलाफ दुकान खोलने पर चालान नहीं किया गया, लेकिन उन्हें सख्त लहजे में चेताया गया कि वे नियमों का पालन करते ही दुकानें खोलें।
पुलिस ने लाउडस्पीकर से शहर में करवाया एनाउंसमेंट
वहीं तय समय पूरा होने के साथ भी पुलिस की टीम ने शहर का दौरा कर दुकानें बंद करवाई। पुलिस की टीम के कर्मचारी आगे-आगे लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट करते गए और पीछे-पीछे कर्मचारियों ने दुकानदारों को कहकर दुकानें बंद करवाई। दोपहर के बाद आवश्यक वस्तुओं, राशन, करियाना, खेती उपकरण व दवाइयों की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई। सिटी एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि सभी दुकानें खुली होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जाकर दुकानें बंद करवा दी। साथ ही दुकानदारों को नियमों के बारे में बताया गया। इसके अलावा नियमों का पालन करने की भी सख्ती से हिदायतें दी गई।

दूसरी ओर नगर परिषद के ईओ बलवीर सिंह ने कहा कि जो नियम प्रशासन व सरकार द्वारा तय किए गए हैं, दुकानदार उसी के अनुसार दुकानें खोल सकते हैं। सोमवार को जो दुकानें अतिरिक्त खुली हुई थी, उन्हें बंद करवा दिया गया। आगे भी दुकानदारों को नियमों के तहत ही दुकानें खोलने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed