फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The main road of Rajound was filled with muddy water.

Kaithal News: राजौंद के मुख्य मार्ग पर कीचड़ युक्त पानी भरा

Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The main road of Rajound was filled with muddy water.
मुख्य मार्ग पर दादा खेड़े के पास सड़क पर भरा गंदा पानी। - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजौंद के मुख्य मार्ग पर दादा खेड़ा के पास सड़क पर कीचड़ युक्त पानी भरने से लोगों को बहुत परेशानी हुई। आलम यह रहा की कोई व्यक्ति पैदल भी इस मार्ग से नहीं गुजर पाया। मंगलवार को सुबह जब लोग सड़क से गुजरने लगे तो सड़क पर दादा खेड़ा वाली गली के पास पानी भरा हुआ था। सड़क पर पानी भरने से सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानी हुई।

श्याम राणा, विकास,विशाल,राम कुमार ने कहा कि इस सड़क का पहले ही बहुत बुरा हाल है आए दिन कहीं ना कहीं पानी भरने से और भी समस्या गंभीर हो जाती है। लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा जिसे लेकर लोगों में आए दिन रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क की दुर्दशा ने सब की नाक में दम किया हुआ है।
विज्ञापन


इस सड़क पर बिना पानी भरे भी कोई टू व्हीलर वाहन लेकर नहीं गुजर सकता, क्योंकि कदम कदम पर बने गड्ढे से गुजरते समय न चाहते हुए भी व्यक्ति चोटिल हो जाता है। पूरे राजौंद का लगभग डेढ़ किलोमीटर का यह सड़क का टुकड़ा लोगों के लिए पिछले लंबे समय से मुसीबत बना हुआ है बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर अब लोगों के सब्र का बांध टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed