{"_id":"6aa46d1a8dcf38d42e01c247","slug":"state-level-school-boxing-competition-for-girls-starts-on-the-16th-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154987-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता 16 से
Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भिवानी में लड़कों की हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद अब लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता कैथल में 16 से 18 सितंबर तक आरकेएसडी कॉलेज के खेल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 22 जिलों के अलावा स्पोर्ट्स स्कूल राई की टीम भी हिस्सा लेगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 500 से अधिक महिला खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की महिला बॉक्सर अलग-अलग भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के लिए आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाने का रास्ता भी साफ होगा। कैथल में प्रतियोगिता होने से जिले की महिला खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर प्रदेश की बेहतरीन बॉक्सर के सामने अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
कैथल की 27 खिलाड़ी उतरेंगी रिंग में...
प्रतियोगिता में कैथल जिले की 27 महिला खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगी। इनमें अंडर-17 वर्ग की 15 और अंडर-19 वर्ग की 12 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के बीच अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले करवाए जाएंगे। जिले की खिलाड़ी इस समय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं और पदक जीतने के लिए नियमित अभ्यास कर रही हैं।
सुबह-शाम रिंग में पसीना बहा रहीं खिलाड़ी...
सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल और बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल व बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि कैथल की महिला बॉक्सर प्रतियोगिता के लिए रोजाना सुबह और शाम अभ्यास कर रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग और खेल विभाग की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। अन्य जिलों से आने वालीं खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, खेल मैदान, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रदेशभर से 500 से अधिक महिला बॉक्सर कैथल पहुंचेंगी और तीन दिनों तक खेल स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। संवाद