फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The issue of drinking water, drainage and unpaved streets dominated in Rajound

राजौंद में पेयजल, निकासी व कच्ची गलियों का मुद्दा रहा हावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The issue of drinking water, drainage and unpaved streets dominated in Rajound
कैथल/राजौंद। राजौंद नगर पालिका के 13 वार्डों में दूसरे चुनाव के लिए मतदान हुआ। दूसरी योजना के चुनाव में पेयजल, निकासी व कच्ची गलियों का मुद्दा हावी दिखाई दिया। मतदाता सुबह ही पोलिंग बूथों के सामने पानी, निकासी व कच्ची गलियों को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पीने के पानी की समस्या राजौंद क्षेत्र में काफी समय से बनी हुई है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पानी की समस्या शुरू हो जाती है। पीने के पानी के लिए इधर-उधर की कॉलोनियों में लोगों को भटकना पड़ता है। राजौंद में ट्यूबवेल का 1200 फीट से नीचे पीने का पानी सही है, लेकिन इतनी गहराई तक हर कस्बा वासी ट्यूबवेल नहीं लगा सकता है। इस ट्यूबवेल पर लगभग सात से आठ लाख रुपये तक खर्च वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार पानी निकासी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं हल्की ही बरसात में सीवरेज ओवरफ्लो हो जाते हैं। समय पर सीवरेज की सफाई नहीं होती है। आसपास इससे गंदगी फैलती है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। कच्ची गलिया भी लोगों को परेशान कर रही है। चुनाव से पहले सभी चेयरमैन व पार्षद उम्मीदवार भी मतदाताओं की समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन देते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात राजौंद निवासी हवा सिंह ने बताया कि काफी समय से यहां पर पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए मतदान का प्रयोग किया है। चेयरमैन व पार्षद के उम्मीदवार को वोट देने से पहले पानी की समस्या से छुटकारा पाने की उम्मीद जताई है।
वार्ड नंबर चार राजौंद निवासी बीरू जांगड़ा ने बताया कि कस्बा में पानी की निकासी व्यवस्था ठप है। समय पर नालों की सफाई नहीं होती है। इस बार चेयरमैन व पार्षद उम्मीदवार को मतदान करने से पहले इस समस्या को मुख्य रूप से सामने रखा है। समस्या का हल करने के आश्वासन पर ही मतदान किया है।
वार्ड नंबर आठ के जयदेव शर्मा ने बताया कि उसके वार्ड में गली कच्ची है। चेयरमैन व पार्षद पद के उम्मीदवार से उम्मीद है कि इस बार समस्या का समाधान करवाएंगे। कच्ची गली को लेकर आने-जाने में वार्ड वासी परेशान हैं। कई जगह पर गली उखड़ी हुई है।

वार्ड नंबर चार निवासी विजय ने बताया कि राजौंद क्षेत्र में नहरी पीने का पानी कम आता है। ट्यूबवेल भी 1200 फीट गहराई पर है। नहरी पानी के लिए मतदान किया है। पार्षद व चेयरमैन उम्मीदवारों ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed