फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The House meeting was marred by accusations and counter-accusations.

Kaithal News: आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ी सदन की बैठक

Fri, 26 Sep 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Sep 2025 03:33 AM IST
सार

कैथल नगर परिषद कार्यालय में छह माह बाद हुई हाउस बैठक में पार्षदों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप हुए। बैठक में आवारा गोवंश हटाने, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट घोटाले जैसे मुद्दों पर चर्चा और कई प्रस्ताव पारित हुए।

विज्ञापन
The House meeting was marred by accusations and counter-accusations.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद कार्यालय में 6 माह बाद वीरवार को हुई हाउस की बैठक आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ गई। शहर के विकास पर चर्चा की बजाय पार्षद एक-दूसरे पर छींटाकशी में उलझे रहे। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कई बार पार्षदों से शांति और क्रमवार बोलने की अपील की, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी।

बैठक में बेसहारा गोवंश, सड़क मरम्मत और निर्माण सहित 17 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। सबसे अहम मुद्दा सड़कों से आवारा गोवंश हटाने का रहा। इस पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें पार्षदों के साथ शहर की संस्थाओं और प्रमुख लोगों को शामिल किया जाएगा। गोवंश पकड़ने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर भी सहमति बनी। पार्षदों ने कहा कि आवारा पशुओं से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिन पर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन


वार्ड 29 के पार्षद राज सैनी ने दावा किया कि यदि नंदीशाला की जिम्मेदारी उन्हें दी जाए तो वे छह माह में शहर से गोवंश हटा देंगे। इस पर पार्षद अनिल खुरानिया ने एलान किया कि यदि राज सैनी ऐसा कर दिखाते हैं तो वे गोशाला को पांच लाख रुपये दान देंगे। राज सैनी ने जवाब दिया कि चाबी दिलवा दी जाए तो वे 11 लाख रुपये की सहायता भी देंगे और शहर से गोवंश हटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सफाई व्यवस्था, सड़कें और स्ट्रीट लाइटें भी चर्चा में रहीं। खास बात यह रही कि नगर परिषद के कई अधिकारी भी बैठक में मौजूद नहीं थे। इस पर अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने नाराजगी जताई और अगली बैठक में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने के उन्होंने निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने की जबकि उपाध्यक्ष सीमा, कार्यकारी अभियंता सुशील कुमार और सचिव भानु शर्मा मौजूद रहे।



स्ट्रीट लाइटों में घोटाले का आरोप

वार्ड 11 की पार्षद सुशीला शर्मा अपने बैग में एक खराब लाइट और सामान लेकर बैठक में पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट लगाने में घोटाला हो रहा है और घटिया सामान इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे नई लाइटें भी जल्दी खराब हो रही हैं। उनके बाद 5-6 पार्षदों ने भी लाइटों की समस्या उठाई और कहा कि न तो टूटी पोलों की मरम्मत हो रही है और न ही खराब लाइटें बदली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed