फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The heat made it difficult

गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल, गर्म हवाओं ने तपाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
The heat made it difficult
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के कारण दिनभर लोगों घरों में ही दुबके रहे। सुबह नौ बजे के बाद जहां तेज धूप की तपिश से लोगों के पसीने छूट रहे हैं वहीं दोपहर में चलने वाली गर्म हवा उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है। गर्मी से बचाव के लिए दोपहिया वाहन चालक सिर पर कपड़ा रख कर अपने गंतव्य पर जा रहे हैं। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने कहा कि आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद बुधवार व वीरवार को फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह दस बजे के बाद से ही लोग परेशान रहे। गर्म हवाओं के कारण सड़क पर निकलने वाले लोग परेशान दिखाई दिए। दोपहर के समय बाजार भी सुनसान नजर आए। वहीं गर्मी ज्यादा होने के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। शहर में जगह-जगह छबील लगाई गई। लोगों ने वाहनों को रोककर पानी पिलाया। वहीं कई जगह पर लोगों ने कुल्फी व आइसक्रीम बांटी। गन्ने की जूस की रेहड़ी पर भी लोगों की भीड़ जुटी हुई दिखाई दी। वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने किसानों को सलाह दी कि गर्मी के सीजन में किसान हरा चारा व सब्जियों की फसल का विशेषकर ध्यान रखें। इसे बचाने के लिए किसान पानी खेत में देते रहें, ऐसा करने से नमी बनी रहेगी और पौधा गर्मी में प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

गर्मी ने किए सभी रिकॉर्ड पार
राजौंद। गर्मी की तपिश व गर्म हवाओं के प्रचंड प्रकोप के चलते हर कोई घरों में दुबकने के लिए विवश होकर रह गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का भी सहारा ले रहे हैं। पशु पालक बलवंत, पाला राम, दलबीर, बलबीर सिंह ने बताया कि इन गर्म हवाओं व लू के चलते पशु दूध सूखना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
कलायत। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया हुआ है। सूर्य की तेज किरणों के चलते मनुष्य ही नहीं पशु पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। दोपहर के समय गलियों व सडक़ों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा होता है। गर्मी से बचाव के लिए लोग 11 बजते ही घरों में दुबक जाते हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को गन्ने का जूस, बेलगिरी का जूस व नींबू पानी भी पीते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed