फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The heat is making us sweat, relief is expected today

Kaithal News: गर्मी छुड़ा रही पसीना, आज राहत की उम्मीद

Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The heat is making us sweat, relief is expected today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आग उगलते सूरज की तपन ने सभी को बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़े शुरू हो जाते हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बादल छाने से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

बावजूद इसके जिले में इस माह झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना काफी कम है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, महीने के अंतिम सप्ताह तक दिन का तापमान 42 डिग्री या उससे ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक लू के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। मई में तापमान और चढ़ेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में सूरज की तपिश से परेशान युवतियां चेहरों पर सूती कपड़ा बांधकर बाहर निकलती हैं वहीं पुरुष भी परना (गमछा) मुंह में बांधे दिख रहे हैं। छुट्टी के बाद दोपहर में छोटे बच्चों को छाते का सहारा लेकर परिवारजन स्कूल बस या स्कूलों से लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा बताया कि पश्चिमी हवाओं ने वातावरण की नमी को भी सोख लिया है। उत्तरी हवाओं के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात में लगातार उत्तरी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अब धीरे-धीरे उत्तरी हवाएं बदलकर पश्चिमी होने लगी हैं जिससे फिर से तापमान में उछाल और झुलसाने वाली लू की परिस्थितियां बन रही हैं। पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से दोपहर में आसमान से आग बरस रही है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
n
26 और 27 अप्रैल को बादल छाने की संभावना है। इसी प्रकार आगामी 29 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर, ये कमजोर श्रेणी के होने के कारण इनके असर से बारिश की संभावना कम है। हालांकि दो व पांच मई को दो विक्षोभ आने से बारिश की संभावना बनेगी। इससे राहत मिलेगी।

रहें सावधान
n
गर्मी से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। सूती और ढीले कपड़े पहनें, और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। लस्सी, छाछ और नींबू पानी का भी सेवन भी लाभदायक है। सनस्क्रीन का उपयोग करके धूप के हानिकारक प्रभावों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed