फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The governance system in the state has collapsed: Comrade Prem Chand

प्रदेश में शासन व्यवस्था चरमराई : कामरेड प्रेमचंद

Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The governance system in the state has collapsed: Comrade Prem Chand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ढांड ब्रांच की बैठक स्थानीय कार्यालय में कामरेड जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को पार्टी के राज्य सचिव कामरेड प्रेमचंद ने संबोधित किया। उन्होंने मदुरै में संपन्न 24वीं पार्टी कांग्रेस की रिपोर्ट और लिए गए निर्णयों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

कामरेड प्रेमचंद ने कहा कि आज विश्व स्तर पर साम्राज्यवादी ताकतें शोषणकारी नीतियां लागू कर रही हैं और युद्ध को बढ़ावा देकर वैश्विक अस्थिरता फैला रही हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य एशिया की अशांति और इजराइल द्वारा फिलिस्तीन में किए जा रहे नरसंहार को उन्होंने इसके उदाहरण के रूप में पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा। धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण के ज़रिए देश की राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता को खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामरेड प्रेमचंद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नागरिक सुविधाएं ठप हैं, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

पार्टी नेता महेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 8 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें ढांड क्षेत्र से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे और जनता की मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे। बैठक में सुरेश, दर्शन, राजीव, अजय और संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed