फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The glow of Diwali is visible, the markets are shining

Kaithal News: दिवाली की दिखने लगी रौनक, चमकने लगे बाजार

Sun, 12 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The glow of Diwali is visible, the markets are shining
11kht_1_करनाल रोड पर दीवाली के लिए दुकान में रखीं रंग बिरंगी लाइटें।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के हनुमान बाजार, तलाई बाजार, अजय मार्केट, संजय मार्केट सहित गलियों में सजी एलईडी लड़ियां, झूमर, कंदिल और मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस बार सजावटी सामानों के दाम पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुने हो गए हैं, लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही।

हनुमान बाजार में लाइट बेचने वाले मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बार चीन से आने वाला सामान महंगा आया है। पिछले साल जो लड़ी 100 रुपये में बिकती थी, वह अब 150 रुपये में मिल रही है। फिर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, मिट्टी की मूर्तियां बेचने वाली निर्मला देवी ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश की छोटी मूर्ति 50 से 400 तक बिक रही है।
विज्ञापन


खरीदारी करने आईं संगीता शर्मा ने कहा कि दीपावली पर घर सजाना शुभ माना जाता है। भाव बढ़े हैं, पर त्योहार की तैयारी अधूरी नहीं छोड़ी जा सकती।

कॉलेज छात्रा काजल ने बताया कि वह इस बार घर में हैंडमेड कैंडल और रंगोली बनाएंगी, लेकिन मूर्ति और लाइट्स बाजार से ही लेंगी।

ग्रीन पटाखों की बढ़ी मांग ः करनाल रोड स्थित अजय मार्केट में पटाखों के स्टॉल सजने लगे हैं। पटाखा विक्रेता नरेश सैनी के अनुसार, इस बार ग्रीन पटाखों की मांग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली का महत्व
n
मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और नगरवासियों ने उनके स्वागत में घी के दीये जलाए थे।

n
कुछ परंपराओं के अनुसार, यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के विवाह का भी प्रतीक है।

तिथि और पूजन मुहूर्त

n तिथि: 20 अक्तूबर (सोमवार)

n
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 06:49 से 08:22 बजे तक

n
प्रदोष काल: 06:27 से 08:41 बजे तक

n
निशिता काल लक्ष्मी पूजन: रात 11:39 से 12:32 बजे तक

पंडित रामकिशन शास्त्री ने बताया कि इस बार स्थिर लग्न में पूजा का समय अत्यंत शुभ है। व्यापारियों से आग्रह किया कि वे इस मुहूर्त में बही-खाता पूजन अवश्य करें।

11kht_1_करनाल रोड पर दीवाली के लिए दुकान में रखीं रंग बिरंगी लाइटें।

11kht_1_करनाल रोड पर दीवाली के लिए दुकान में रखीं रंग बिरंगी लाइटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed