फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The girls took the carbon copy of the answer sheet by mistake

Kaithal News: युवतियां गलती से ले गई उत्तर-पुस्तिका की कार्बन कॉपी

Mon, 28 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The girls took the carbon copy of the answer sheet by mistake

विज्ञापन















संवाद न्यूज एजेंसी



कैथल। शहर के दो परीक्षा केंद्रों से युवतियों के उत्तर पुस्तिका लेकर जाने के मामले में पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि वे गलती से उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी साथ ले गईं। नियमानुसार परीक्षार्थी कार्बन कॉपी भी परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं ले जा सकते। हालांकि दोनों युवतियों ने मूल उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में ही जमा करवाई थी।







इस मामले में शहर थाना पुलिस ने डेली डायरी रिपोर्ट (डीडीआर) दर्ज की है। यह रिपोर्ट थाना क्षेत्र में दिनभर घटित घटनाओं का आधिकारिक विवरण होती है। पुलिस के अनुसार, यह चूक जानकारी के अभाव में हुई। जिन अभ्यर्थियों की ओर से यह घटना हुई, उनके रोल नंबर पर न तो जिला और न ही निवास स्थान अंकित था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। अब पुलिस उन्हें कार्बन कॉपी वापस जमा कराने का मौका देगी।
विज्ञापन








वर्जन :



शहर थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि शनिवार को शाम की शिफ्ट में दो युवतियों के उत्तर पुस्तिका लेकर जाने की सूचना मिली थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि वे असली उत्तर पुस्तिका नहीं, बल्कि उसकी कार्बन कॉपी ले गई थीं। मामले में डीडीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed