फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The girls performed brilliantly, Bhavna was first in 800 meter race

Kaithal News: छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन 800 मीटर दौड़ में भावना प्रथम

Sat, 09 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The girls performed brilliantly, Bhavna was first in 800 meter race
32 कैथल। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में विजेता बच्चों के साथ मुख्य ति​थि व आयोजक। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/राजौंद। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम कैथल में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। अंडर-19 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में भावना प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौच की नैंसी द्वितीय रहीं।

प्रतियोगिता का समापन जिला खेल सहायक शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह चहल ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का माध्यम हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संयोजक कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों की एथलेटिक्स स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। दो किलोमीटर वॉक रेस में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की लव्य अव्वल रहीं और 4×100 रिले दौड़ में नरड़ाचल स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 चार गुना 400 में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहणा प्रथम रहा व दूसरे स्थान पर एमटीएम हरसोला स्कूल रहा। अंडर 17 मीटर हर्डल में प्रथम स्थान रमन कौर ने पाया। अंडर-19 की 400 मीटर दौड़ में करिश्मा ने पहला स्थान पाया।

अंडर-19 की 200 मीटर दौड़ में कैथल के राजकीय कन्या स्कूल की प्रीति प्रथम रही। जबकि माफी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 आयु वर्ग में शॉट पुट में प्रथम स्थान विधि मलिक रही

अंडर-14 की 80 मीटर हर्डल में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की अभीनूर ने प्रथम व दूसरे स्थान पर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा जय रही। अंडर-14 की 200 मीटर दौड़ में बाल विकास ग्लोबल स्कूल की यशु प्रथम और दूसरे स्थान पर एसबीएस इंटरनेशनल स्कूल सिसमोर की रितिका।
एमडी स्कूल राजौंद की हनी प्रीत गोला फेंक में पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी

राजौंद। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एमडी स्कूल राजौंद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर खेलने का अपना स्थान पक्का किया।

स्कूल प्रबंधक देश राज चहल व प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एमडी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाकर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान बनाया।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहेड़ा में आयोजित की गई थी। इसमें अंडर-14 व अंडर-17 और अंडर-19 के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कोचों को खुश कर दिया।

इस प्रतियोगिता में गोला फेंक में हनी-प्रीत प्रथम स्थान पर रही व तनु तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम रही, प्रदीप गोला फेंक में द्वितीय रहा।

दिग्विजय गोला फेंक में द्वितीय, शिवम 200 मीटर दौड़ में द्वितीय रहा, अंशुल लंबी कूद में द्वितीय रहा, गरिमा लंबी कूद में तृतीय स्थान पर रही। अंजलि 100 मीटर दौड़ तृतीय स्थान पर रही। नव्या राणा गोला फेंक में तृतीय स्थान पर रहे।


इसके अलावा अंडर-14 लड़कों के शतरंज मुकाबले में एमडी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक देशराज चहल और प्रधानाचार्य राजेश ढुल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

32 कैथल। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में विजेता बच्चों के साथ मुख्य तिथि व आयोजक। संवाद

32 कैथल। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में विजेता बच्चों के साथ मुख्य तिथि व आयोजक। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed