{"_id":"653ebc65a45671fb18086c81","slug":"the-girls-danced-to-the-taste-of-my-black-skirt-kaithal-news-c-245-1-kht1001-6498-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेरे काले रंग के दामण की या झोल कसूती है....पर झूमीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेरे काले रंग के दामण की या झोल कसूती है....पर झूमीं छात्राएं
Mon, 30 Oct 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चौधरी सुंदर दास हाल में हौसलों की उड़ान वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी व पंजाबी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।
छात्राओं ने मेरा नौ डांडी का बिजना..., मेरी मां न टोया जमाई सै न्यारा लाखां मैं..., चिटे सूट दे दाग पै गए..., मेरे काले रंग के दामण की झोल कसूती है..., बुलेट तो रखी है पटाखे बजाण नू...पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की प्रबंधक समिति, कार्यवाहक प्रधानाचार्या व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की आराधना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चेयरमैन सुरभि गर्ग ने शिरकत की और वशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुरेश गर्ग रहे।
इस उत्सव में सभी छात्राओं व उनके अभिभावकों ने बढ़-चढकर अपनी उपस्थिति दी। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। छात्राओं ने कृष्ण लीला, गणेश वंदना, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी डांडिया, नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिससे प्रश्न होकर आए हुए अतिथियों व प्रबंधन समिति ने छात्राओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
हिंदू गर्ल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैनेजर अर्पित चौधरी ने 31 हजार, चौधरी परिवार के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र चौधरी ने 5100, मैनेजर हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनील चौधरी ने 5100, कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने 16 हजार, भगवती मार्बल ने 2100, सुनील जिंदल ने 2100, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता कौशिक ने 1100 की नगद राशि देकर छात्राओं को सम्मानित किया।पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों को पूरे वर्ष की उपलब्धियों के लिए हिंदू गर्ल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधक समिति ने नगद राशि देकर सम्मानित किया। कैथल में दसवीं की परीक्षा में पहली 10 छात्राओं में विद्यालय की पांच छात्राओं ने स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त उन अध्यापिकाओं को भी चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया जिनके विषय में छात्राओं ने 100/100 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के मैनेजर अर्पित चौधरी ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के जनरल सचिव पियूष चौधरी ने भी विचार रखे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान कमलेश चौधरी, वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, उप प्रधान प्रदीप चौधरी, उप प्रधान शरद चौधरी, मैनेजर अर्पित चौधरी, सचिव पियूष चौधरी, सचिव पुनीत चौधरी सलाहकार मनीष चौधरी व हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधान सुनील चौधरी, प्रबंधक सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।