{"_id":"6ab96adf8975010c83064e84","slug":"the-flame-of-yoga-education-will-be-lit-in-every-household-charandas-gupta-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155707-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जलाई जाएगी योग शिक्षा की अलख : चरणदास गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जलाई जाएगी योग शिक्षा की अलख : चरणदास गुप्ता
विज्ञापन
योग करते हुए लोग। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। सिनेमा रोड स्थित पतंजलि योग भवन में शनिवार सुबह विशेष योग शिविर लगाया गया। सुबह पांच से सात बजे तक चले शिविर में साधकों ने योगाभ्यास किया। शिविर पतंजलि योग समिति चीका के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गुरुग्राम से पहुंचे पूर्व तहसील प्रभारी व योग शिक्षक चरणदास गुप्ता ने साधकों को विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाए।
चरणदास गुप्ता ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दवाइयों पर अधिक निर्भर हो रहे हैं। नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। उन्होंने जोड़ों और कमर दर्द के लिए सूक्ष्म व्यायाम, मोटापा और शुगर के लिए सूर्य नमस्कार व मंडूकासन करवाया। वहीं हाई बीपी और तनाव के लिए अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास कराया। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए पवनमुक्तासन और कपालभाति करवाया गया।
उन्होंने बताया कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से हरियाणा में इस अवधि के दौरान 100 से अधिक केंद्रों पर एक लाख से अधिक लोगों तक योग शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत स्वाभिमान के प्रभारी जयभगवान ने बताया कि योग भवन में सुबह-शाम नि:शुल्क योग कक्षाएं चलती हैं। जल्द ही बच्चों के लिए विशेष संस्कार योग कक्षा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
शिविर के अंत में साधकों ने नियमित योग करने और अन्य लोगों को भी इससे जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, योग शिक्षक ईश्वर सिंगला, इंद्रमोहन मित्तल, सुंदरलाल जैन, डिम्पल कुमार, महावीर प्रजापति, राजेश शर्मा, रामपाल चावला, संतलाल और अंगूरी देवी मौजूद रहीं।