{"_id":"69629f59a59a20e4820d4ea7","slug":"the-family-appealed-for-help-to-bring-the-body-from-america-to-india-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143452-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका से शव भारत लाने के लिए परिजन ने की सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका से शव भारत लाने के लिए परिजन ने की सहयोग की अपील
Sun, 11 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव शेरगढ़ निवासी 27 वर्षीय टिंकू के शव को अमेरिका से भारत मंगवाने को लेकर परिजन सहयोग की अपील कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी मदद की गुहार लगाई जा रही है। परिजनों के अनुसार टिंकू की 28 दिसंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू अमेरिका में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। हादसे के दिन उसका ट्रक किसी अन्य वाहन से टकरा गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि टिंकू दो वर्ष पहले लगभग 40 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था।
परिजनों ने बताया कि टिंकू परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था और अविवाहित था। परिवार में दो भाई हैं। जानकारी के अनुसार युवक डोंकी मार्ग के जरिए अमेरिका गया था। संवाद