{"_id":"6137b3c38ebc3eb4e14d14e0","slug":"the-ever-increasing-theft-graph-in-the-city-kaithal-news-knl82464735","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगातार बढ़ रहा चोरी का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगातार बढ़ रहा चोरी का ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल शहर में चोर बेखौफ हो गए हैं, आए दिन चोरी की बड़ी-बड़ी चोरी घटनाएं हो रहीं हैं। पिछले दस दिनों में शहर में कई जगहों से लाखों रुपये की नकदी व हजारों का सामान चोरी हो गया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल पा रही है।
28 अगस्त को चोरों ने एक ही रात में छह बड़ी दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। जहां चोरों ने इन वारदात को अंजाम दिया वे स्थान पिहोवा चौक स्थित पुलिस चौकी व अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस के निकट हैं। वहीं शनिवार रात्रि चोरों ने सब्जी मंडी में स्थित दुकान को निशाना बनाया। यहां से चोर सवा लाख रुपये व अन्य सामान चोरी करके ले गए। इसके साथ ही रोजाना आधा दर्जन मोटरसाइकिल चोरी हो रहीं हैं। इस वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पास अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।
पिछले दस दिनों में हुई चोरी की घटनाएं
शहर में 28 अगस्त की रात को छह शो रूटों के ताले टूटने वाली मुख्य घटना है। पार्क रोड स्थित शोरूम के मैनेजर बलजीत सिंह ने बताया कि शहर में आए दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों से व्यापारी वर्ग में रोष है। इसी तरह से अगर दुकानों को निशाना बनाया गया तो वह कैसे अपना व्यापार चला सेकेंगे। पुलिस को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा कोई दिन नहीं जहां शहर में किसी न किसी जगह से मोटरसाइकिल चोरी न होती है। खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को भी चोर निशाना बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
26 अगस्त को फ्रेंडस कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई। 27 अगस्त को ऋषि नगर से भी मोटरसाइकिल चोरी हुई है। इसी प्रकार 28 अगस्त को चंदाना गेट गली नंबर-11 में स्थित मकान से 15 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। 30 अगस्त को शहर में वाल्मीकि बस्ती, गांव क्योड़क में लाइब्रेरी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। 30 अगस्त को ही सरोगियान मोहल्ला चंदाना गेट स्थित एक मकान से दस हजार का सामान चोरी। जवाहर पार्क से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई। 31 अगस्त को छोटू राम चौक से एक पिकअप गाड़ी चोरी हुई। 02 सितंबर को अंबाला रोड परम कॉलोनी व जाट कॉलेज से मोटरसाइकिल दो चोरी हुई। इसी प्रकार 02 सितंबर को पुराने बिजली घर के पास बंसल एग्रीकल्चर दुकान से 800 मीटर बिजली की तारें चोरी हो गई। 04 सितंबर को सब्जी मंडी में स्थित एक दुकान से चोर 1.25 लाख रुपये व अन्य सामान चोरी करके ले गए।
सुरक्षा को लेकर शहर में मुख्य जगहों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि अधिकतर प्रतिष्ठान संचालकों ने निजी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं। लेकिन शहरवासियों की ओर से कई बार मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई है।