फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The dumper driver trampled the person, died

डंफर चालक ने व्यक्ति को रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The dumper driver trampled the person, died
ढांड क्षेत्र में डंपर चालक एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रौंदकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव पबनावा निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय में काम करता है। वह अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर खेतों में रायसेन रोड पबनावा की ओर जा रहा था। स्कूटी वह चला रहा था। जैसे ही वे गांव के पास बिजली घर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे डंफर चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पिता रमेश चंद स्कूटी से दाहिनी तरफ गिर गए। इसके बाद डंफर का अगला टायर उसके पिता के ऊपर से निकल गया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed