फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Divisional Commissioner reviewed the work during a meeting with revenue officials and issued instructions not to pass ex-parte orders without proper service of notice.

Kaithal News: मंडलायुक्त ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में की कार्यों की समीक्षा, बिना उचित तामील के एकतरफा आदेश न देने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The Divisional Commissioner reviewed the work during a meeting with revenue officials and issued instructions not to pass ex-parte orders without proper service of notice.
राजस्व एवं प्रशासनिक अ​धिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए मंडलायुक्त। विज्ञ​प्ति
कैथल। मंडलायुक्त हेमा शर्मा ने कैथल में राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर पेपरलेस रजिस्ट्री, इंतकाल, ऑटो-म्यूटेशन, निशानदेही, तकसीम, कोर्ट केस, टोकन सिस्टम, सीएम विंडो और जनसंवाद से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने और लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि लोगों से जुड़े कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाना है। इसलिए डिजिटल पोर्टल पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों की भी तत्काल सूचना देकर उनका समाधान करवाया जाए। उन्होंने पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समय में टोकन डिसाइड किए जाएं और किसी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। इंतकाल और ऑटो-म्यूटेशन के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाकर पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। निशानदेही और तकसीम से जुड़े मामलों की भी नियमित समीक्षा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बिना उचित तामील के एकतरफा आदेश नहीं
कोर्ट केसों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी राजस्व मामले में आदेश पारित करने से पहले समन और नोटिस की उचित तामील सुनिश्चित की जाए। बिना उचित तामील के एकतरफा आदेश पारित करने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम स्तर पर लंबित मामलों की नियमित सुनवाई कर जल्द निपटारा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी भी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसी प्रत्येक समस्या तत्काल दर्ज करवाई जाए, ताकि संबंधित तकनीकी टीम से उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी अपराजिता, एडीसी सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, कैथल एसडीएम संजय, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम मनीष यादव, सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीआरओ चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए मंडलायुक्त। विज्ञप्ति

राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए मंडलायुक्त। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed