{"_id":"6ac7e25c135e5a3aea000a3c","slug":"mannat-takes-first-place-in-the-painting-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156267-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चित्रकला प्रतियोगिता में मन्नत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चित्रकला प्रतियोगिता में मन्नत प्रथम
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षा भारती स्कूल के छात्र कृषि अधिकारियों के साथ। विज्ञप्ति
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल में कृषि विभाग के सहयोग से पराली और धान के अवशेष न जलाने के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मन्नत प्रथम, तनीषा द्वितीय और एशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज व किसानों को पर्यावरण संरक्षण और पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विभाग के अधिकारियों व सदस्यों ने विशेष रूप से शिरकत की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए चित्रों के माध्यम से दिए गए संदेशों की सराहना की। चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि पराली जलाने से न केवल हमारी हवा जहरीली होती है बल्कि खेत की मिट्टी की उपजाऊ क्षमता भी घटती है। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कृषि विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया गया।